|
सर्व-सुलभ शिक्षा की राह गढ़ते
आईसेक्ट-इग्नू
सुदूरवर्ती ग्रामीण युवाओं को स्तरीय शिक्षा
देने व व्यवसायिक शिक्षा को ग्रामीण स्तर तक बढ़ावा देने के
उद्देश्य से आईसेक्ट ने देश की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी
'इंदिरा
गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, दिल्ली' के साथ महत्वाकांक्षी
समझौता किया गया है। देश भर में फैली कई शाखाओं के माध्यम से
आईसेक्ट अब न केवल इग्नू द्वारा संचालित 100 से अधिक
पाठ्यक्रमों
का सफल संचालन कर रहा है बल्कि छात्रों हेतु अपनी बेहतर फैकल्टी,
उच्च स्तरीय कोर्स मटेरियल व उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के साथ
छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिये संजीवनी का कार्य भी कर रहा
है। पहले जहाँ दूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं के लिये
मानक शिक्षा स्वप्न हुआ करती थी। उसे उनकी पहुँच तक सुलभ कराने
का श्रेय सूचना तकनीक व शिक्षा प्रदाता क्षेत्र की अग्रणी
संस्था 'आईसेक्ट' को जाता है।
27 अक्टूबर 2009 को
'आईसेक्ट-इग्नू' करार का शुभारंभ
मध्यप्रदेश के राज्यपाल महामहिम श्री रामेश्वर ठाकुर द्वारा
आईसेक्ट महानिदेशक श्री संतोष चौबे, उच्च शिक्षा एवं स्कूल
शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस, पूर्व केन्दीय मंत्री
श्री सुरेश पचौरी व इग्नू के कुलपति डॉ. वी.एन.राजशेखरन पिल्लई
की उपस्थिति में भोपाल में एक भव्य समारोह में किया गया। आईसेक्ट-इग्नू अध्ययन केन्दों की स्थापना के उद्देश्य एवं कार्यक्रम
उद्देश्य
:
आईसेक्ट-इग्नू अध्ययन केंदों की स्थापना निम्नांकित उद्देश्यों
को ध्यान में रखकर की गई है :
-
ग्रामीण एवं अर्ध शहरी क्षेत्रों में आईसेक्ट-इग्नू अध्ययन
केंदों के माध्यम से ज्ञान आधारित समाज का विस्तार करना तथा
अकादमिक एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से, कौशल
प्रशिक्षण देते हुये नये रोजगारों का सृजन करना।
-
एक दूसरे के अकादमिक स्रोत समूहों तथा सुविधाओं का उपयोग करते
हुये व्यवसायिक एवं कौशल प्रशिक्षण हेतु पाठ्य सामग्री का
निर्माण करना।
-
ग्रामीण एवं अर्ध शहरी इलाकों में सूचना तकनीक के प्रयोग से
अब तक अछूते तबकों तक प्रशिक्षण सुविधाओं और पाठयक्रमों का
विस्तार करना; और
-
इस तरह नॉलेज एवं डिजिटल डिवाइड को भरने की कोशिश करना।
कार्यक्रम
: उपरोक्त उद्देश्यों की पूर्ति के लिये आईसेक्ट ने आईसेक्ट-इग्नू
अध्ययन केन्दों हेतु तीन अकादमियों की स्थापना की है। इनमें से
प्रत्येक की स्थापना छात्रों को उचित कौशल तथा आवश्यक शिक्षा
प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है जिससे कि छात्र सूचना
प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन, हार्डवेयर एवं नेटवा\कग तथा
व्यवसायिक कौशल अर्जित कर इन क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने
लायक बन सकें।
कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण निम्न
है :
सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उपयुक्त प्रमाणन प्राप्त कर
व्यक्ति को आगे बढ़ने में जहां एक ओर मदद मिलती है, वहीं उसे
अधिक वेतन, अच्छा कार्य व नौकरी में स्थायित्व भी प्राप्त होता
है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाने की चाहत
रखने वाले छात्रों के लिये आईसेक्ट अकादमी तथा इग्नू का
प्रमाणन काफी मददगार सिद्ध होगा। इसके पाठ्यक्रम सूचना
प्रौद्योगिकी उद्योगों, सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं,
सॉप्टवेयर अभियांत्रिकी व अनुसंधान क्षेत्रों तथा बीपीओ उद्योग
की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुये तैयार किये गये हैं।
पाठ्यक्रम सूची
:
-
डिप्लोमा इन कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग एण्ड एप्लीकेशन्स
-
डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन
-
डिप्लोमा इन कम्प्यूटर टीचर्स ट्रेनिंग
-
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग
एण्ड एप्लीकेशन्स
-
डिप्लोमा इन इंटरप्रोन्योरशिप डव्लपमेंट
-
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट
-
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इन्श्योरेंस एण्ड रिस्क
मैनेजमेंट
-
सर्टिफिकेट इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन्स
-
सर्टिफिकेट इन वेब टेक्नॉलॉजी
-
सर्टिफिकेट इन मल्टीमीडिया एण्ड एनीमेशन ड़िजाइनिंग
-
सर्टिफिकेट इन
C++
-
सर्टिफिकेट इन ऑफिस ऑटोमेशन एण्ड इंटरनेट
-
सर्टिफिकेट इन एप्लीकेशन सॉप्टवेयर
लाइवलीहुड एंड कोकेशनल ट्रेनिंग
आजीविका व व्यवसायिक प्रशिक्षण हेतु स्थापित यह अकादमी:
-
ह अपने विशेष पाठ्यक्रमों द्वारा विशेषकर असंगठित क्षेत्र की
आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल श्रमशक्ति का विकास करेगी।
-
रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम संचालित कर स्वरोजगार के लिये
आवश्यक कौशल का विकास कर व्यक्तियों को योग्य बनाने का प्रयास
करेगी।
-
उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तथा समय की मांग के अनुसार
पाठ्यक्रमों के द्वारा व्यक्तियों के रोजगार के अवसर बढ़ायेगी,
कुशल श्रमशक्ति की मांग व उपलब्धता के अंतर में कमी लाते हुए
आधुनिक आर्थिक व्यवस्था के लिये श्रम शक्ति तैयार करने का
प्रयास करेगी।
पाठ्यक्रम सूची
:
-
डिप्लोमा इन रेडियो एण्ड टी.वी. टेक्नीशियन
-
डिप्लोमा इन इलेक्ट्रीकल टेक्नीशियन
-
डिप्लोमा इन रेफ्रिजरेशन एण्ड एयरकंडीशनिंग
-
डिप्लोमा इन डीजल इंजन रिपेयर
-
डिप्लोमा इन मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नॉलॉजी
-
डिप्लोमा इन फैजियोथैरेपी
-
सर्टिफिकेट इन मोटर एण्ड ट्रंस्फार्मर बाइडिंग
-
सर्टिफिकेट इन फायर सैप्टी एण्ड सिक्यूरिटी मैनेजमेंट
-
सर्टिफिकेट इन कम्प्यूटराइज्ड फाइनेन्शियल अकाउंटिंग
-
सर्टिफिकेट इन वीडियो प्रोडक्शन
-
सर्टिफिकेट इन रेडियो प्रोग्राम प्रोडक्शन
-
सर्टिफिकेट इन ऑपरेशन एण्ड मैंटेनेन्स ऑफ अर्थ मूविंग
इक्यूपमेंट
-
सर्टिफिकेट इन टाइपराइटिंग (हिन्दी/अंग्रेजी)
-
सर्टिफिकेट इन स्टीरियो एण्ड सीडी प्लैयर रिपेयरिंग
-
सर्टिफिकेट इन मोबाइल एण्ड टेलीफोन इंस्ट्रूमेंटस्
रिपेयरिंग
-
सर्टिफिकेट इन फोटोकॉपी ऑपरेशन एण्ड मैंटेनेन्स
-
सर्टिफिकेट इन जे.सी.बी. ऑपरेटर
-
सर्टिफिकेट इन स्पोकन इंग्लिश
-
सर्टिफिकेट इन डेस्क टॉप पब्लिशिंग
-
सर्टिफिकेट इन पर्सनॉलिटी डव्लपमेंट
हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग भारत में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में हुई उन्नति के साथ-साथ
अन्य प्रकार के उद्योगों में भी सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित
उपकरणों व आधारभूत संरचना में कई गुना वृद्धि देखने में आई है।
आज सूचना प्रौद्योगिकी की आधारभूत संरचना सिर्फ इसी उद्योग की
जान न होकर बैंक, रेल, संचार जैसे उद्योगों की रीढ़ बन चुकी
है। इस उन्नति के फलस्वरूप सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में
ज्ञान रखने वाले ऐसे कर्मियों की मांग निरंतर बढ़ती जा रही है
जो कि इस आधारभूत संरचना को बनाए रख सकें। जैसे-जैसे उद्योगों
में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित आधारभूत संरचना का और विकास होगा,
हार्डवेयर व नेटवा\कग का ज्ञान रखने वाले व्यक्तियों की मांग
भी तेजी से बढ़ेगी। इन्हीं अवसरों का लाभ छात्रों को दिलाने के
उद्देश्यों से आईसेक्ट अकादमी हार्डवेयर एवं नेटवा\कग की
स्थापना की गई है।
पाठ्यक्रम सूची
:
-
एडवांस डिप्लोमा इन कम्प्यूटर हार्डवेयर एण्ड नेटवा\कग
-
सर्टिफिकेट इन कम्प्यूटर हार्डवेयर इंजीनियरिंग
-
सर्टिफिकेट इन नेटवा\कग टेक्नॉलॉजी
-
सर्टिफिकेट इन लैपटॉप रिपेयरिंग
-
सर्टिफिकेट इन असेंबलिंग ऑफ पीसी
इग्नू के लर्निंग सेंटरों द्वारा एसोसिएट डिग्री एसोसिएट डिग्री, स्नातक उपाधि प्राप्त करने का वह मार्ग है
जिसका कि उपयोग बारहवीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुके छात्र सीधे तथा
बीच में स्कूल छोड़ चुके छात्र एक ब्रिज कोर्स करने के बाद कर
सकते हैं। यह दो वर्षीय पाठ्यक्रम है। एसोसिएट डिग्री का
पाठ्यक्रम कुछ इस तरह तैयार किया गया है जिससे कि छात्र को
संबंधित क्षेत्र में रोजगारोन्मुखी ज्ञान व कौशल मिल सके।
एसोसिएट डिग्री को दो श्रेणियों में बांटा जा सकता है :
ट्रंसफर डिग्री तथा प्रोफेशनल डिग्री। ट्रंसफर डिग्री छात्र को
त्रिवर्षीय स्नातक उपाधि प्राप्त करने के लिये जरूरी समस्त
शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूर्ण करने का अवसर देती है। स्नातक
उपाधि की ओर ले जाने वाले निम्न एसोसिएट डिग्री प्रोग्राम
आईसेक्ट-इग्नू ला\नग सेंटरों द्वारा चलाये जा रहे हैं -
आईसेक्ट-इग्नू अध्ययन केन्दों में क्यों प्रवेश
लें :
-
रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिये विशेष रूप से
निर्मित किये गये पाठ्यक्रम
-
विश्वविद्यालय द्वारा प्रमाणित डिग्री व डिप्लोमा पाठ्यक्रम
-
एसोसिएट डिग्री के माध्यम से औपचारिक शिक्षा पद्धति में जाने
हेतु क्रेडिट ट्रंसफर
-
आईसेक्ट की ओर से भी रोजगार के अवसर
-
आईसेक्ट एवं इग्नू द्वारा प्रमाणित
हमें पूर्ण विश्वास है कि बहु-संख्या में छात्र इन
पाठ्यक्रमों
में प्रवेश लेकर लाभान्वित होंगे और अपना भविष्य सुदृढ़ करेंगे।
| प्रवेश प्रक्रिया |
- आईसेक्ट-इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों में
प्रवेश की अंतिम तिथि लेट फीस 200/- रूपये के
साथ 30 जुलाई है।
- स्नातक पाठ्यक्रम हेतु न्यूनतम योग्यता 12
वीं तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हेतु स्नातक
होना अनिवार्य है।
- किसी भी संकाय के छात्र डिप्लोमा व
सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।
- कोर्स व प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी
के लिये आईसेक्ट हेड ऑफिस, स्कोप कैम्पस,
एन.एच-12, मिसरोद के पास, होशंगाबाद रोड,
भोपाल-26, मोबाइल नंबर
: 0755-32499657,
9301081930 पर संपर्क कर सकते हैं।
|
|