|
छात्रों की पहली पसंद स्कोप कॉलेज
ऑफ इंजीनियरिंग
आईसेक्ट ग्रुप के शिक्षण संस्थानों में एक और
नाम दर्ज हो गया जब उद्योगों की मांग को देखते हुये तकनीकी
प्रोफेशनल्स तैयार करने हेतु भोपाल में सन् 2005 में स्कोप
इंजीनियरिंग कॉलेज (राजीव गांधी तकनीकी विवि से संबद्ध) की स्थापना
की गई। विभिन्न तकनीकी ब्रांच व शिक्षण के लिये सर्वसुविधाओं से
युक्त स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज ने सिर्फ 5 सालों में ही तकनीकी
शिक्षा की दुनिया में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर लिया
है। 'दलाल
स्ट्रीट' द्वारा स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज को देशभर के टॉप 100
इंजीनियरिंग कॉलेज में रखना इसका प्रमाण है। महाविद्यालय में
संचालित पाठ्यक्रमों एवं सुविधाओं की संक्षिप्त जानकारी निम्नानुसार
प्रस्तुत है -
संचालित
पाठ्यक्रम
इंजीनियरिंग कॉलेज में निम्न
पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।
इंजीनियरिंग संकाय
बीई इन कम्प्यूटर साइंस
बीई इन इंफार्मेशन टेक्नॉलॉजी
बीई इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन
बीई इन इलेक्ट्रिकल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स
बीई इन मेकेनिकल इंजीनियरिंग
अन्य संकाय
एमसीए
एमबीए
सुविधायें
सुसज्जित प्रयोगशालायें एवं लायब्रेरी
स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की प्रयोगशालायें आधुनिक सुविधाओं से
युक्त हैं। यहाँ पर प्रशिक्षित टेक्नीकल स्टॉफ द्वारा विद्यार्थियों
से प्रायोगिक कार्य करवाये जाते हैं। प्रमुख लैबों में
इलेक्ट्रॉनिक्स लैब, डिजीटल सर्किट व सिस्टम लैब, इंस्ट्रूमेंटेंशन
एंड मेजरमैंट लैब, एनेलॉग व डिजिटल कम्युनिकेशन लैब, बेसिक
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स लैब, नेटवर्क एनालिसिस एंड
सिनथेसिस लैब, इंजीनियरिंग फिजिक्स लैब, इंजीनियरिंग कैमेस्ट्री
लैब, एप्लाईड मैकेनिक्स लैब, बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग लैब,
बेसिक सिविल इंजीनियरिंग लैब, डाटा काम लैब, वीएलएसआई लैब व एंटीना
लैब है।
पाँच कम्प्यूटर प्रयोगशालाओं में ब्रॉडबैंड कनेक्शन की सुविधा
उपलब्ध है जिससे छात्र-छात्रायें इंटरनेट का सुगम रूप से उपयोग कर
सकते हैं तथा आवश्यकतानुसार जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं।
महाविद्यालय के आधुनिक पुस्तकालय में 20 हजार से अधिक पुस्तकें एवं
राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के जर्नल्स उपलब्ध हैं तथा
छात्र-छात्राओं को फोटोकॉपी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
पुस्तकों के साथ ही विभिन्न कोर्सों से संबंधित सीडी भी पुस्तकालय
में मौजूद है।
अनुभवी फैकल्टी
कॉलेज में छात्र-छात्राओं के अध्ययन के लिये अनुभवी फैकल्टी उपलब्ध
हैं जिनमें अधिकांश पीएच.डी व एमटेक हैं। स्कोप कॉलेज का परीक्षा
परिणाम हमेशा ही अच्छा रहा है। इस वर्ष घोषित आठवें सेमिस्टर में
आईटी व कम्प्यूटर साईंस ब्रांच का परीक्षा परिणाम 94 व 91 प्रतिशत
रहा है।
प्रत्येक सेमिस्टर के अंत में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों
को कॉलेज द्वारा मेरिट छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। संस्थान के
कई विद्यार्थी सरकारी सेवा में भी कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं।
महाविद्यालय की ट्यूटर गार्जियन स्कीम के तहत फैकल्टी का
छात्र-छात्राओं से निरंतर संपर्क बना रहता है। महाविद्यालय का
वातावरण इस तरह अनुशासित है कि रैगिंग के भय के बिना छात्र-छात्रायें
अध्ययन करते हैं।
राष्ट्रीय सेमिनार, संगोष्ठी एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन
संस्थान में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय सेमिनारों का आयोजन किया जाता है।
विगत वर्षों में नैनो-टेक्नॉलॉजी जैसे विषयों पर कॉलेज द्वारा
राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इस वर्ष भी
''बॉयोमास''
पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस संगोष्ठी
को भारत सरकार के नवीन व अक्षय ऊर्जा मंत्रालय ने प्रायोजित किया
था। महाविद्यालय में प्रिकेट, बालीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबिल
टेनिस, शतरंज, कैरम, खो-खो, कबड्डी आदि खेलों की सुविधा उपलब्ध है
तथा कॉलेज द्वारा आरजीपीवी राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का
आयोजन भी किया जा चुका है। विगत वर्ष टेबल टेनिस में आरजीपीवी नोडल
का आयोजन महाविद्यालय द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। कॉलेज द्वारा
गठित स्टूडेंट एक्टिविटी काउंसिल के माध्यम से विद्यार्थियों को
रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखा जाता है जिनमें वाद-विवाद,
कवितायें, निबंध लेखन, नाटक,
शास्त्रीय नृत्य प्रमुख हैं।
महाविद्यालय में प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय एनुअल टेकफेस्ट `िस्प्रट'
का आयोजन किया जाता है जिसमें छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा
दिखाने का अवसर मिलता है। इस कार्यकम में पेपर प्रेजेन्टेशन,
रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक किट प्रेजेन्टेशन, सॉप्टवेयर डिबगिंग तथा
सांस्कृतिक
कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाता है।
विशेष सुविधायें
महाविद्यालय के समीप ही होस्टल स्थित है जिसमें दैनिक उपयोग की सभी
सुख-सुविधायें उपलब्ध कराई गई है। होस्टल में मैस सुविधा उपलब्ध
है। होस्टल का वातावरण ऐसा है कि छात्र-छात्रायें बिना किसी परेशानी
के अध्ययन कर सकें। भोपाल के प्रत्येक स्थान से विद्यार्थियों को
लाने व ले जाने के लिये बस की व्यवस्था कॉलेज द्वारा की गई है।
अब्दुल्लागंज, मंडीदीप एवं बैरागढ़ से भी कॉलेज की बसें उपलब्ध
हैं।
प्लेसमेंट सेल
कॉलेज के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रयासों से छात्र-छात्राओं
का प्लेसमेंट निरंतर रूप से हो रहा है। विद्यार्थियों को
व्यक्तित्व विकास, कम्युनिकेशन स्कील तथा ग्रुप डिस्कशन आदि विधाओं
का प्रशिक्षण दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो बैच का
प्लेसमेंट 70 प्रतिशत रहा है। एमसीए व एमबीए में अधिकतर
छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हो चुका है। इसके अतिरिक्त 2011 में
उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं के प्लेसमेंट की
प्रक्रिया शुरू
हो गई है। स्कोप कॉलेज के छात्र-छात्रायें एयरटेल, एचसीएल,
आईसीआईसीआई, रिलायंस इन्फोकॉम, पाटनी, न्यूरल इंफो-सिस्टम, जूम
डवलपर्स, टीएनएस, केयर सॉप्ट, ईशा इंफ्रा जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों
में कार्यरत हैं।
कैम्पस चयन हेतु आने वाली प्रमुख कंपनियाँ
and many more ................
छात्रों हेतु अवार्ड/स्कॉलरशिप
पढ़ाई के प्रति छात्रों को उत्साहित करने व प्रेरित करने के लिये
प्रतिभावान छात्रों हेतु संस्थान द्वारा कई अवार्ड व स्कॉलरशिप
योजनायें भी संचालित की जाती हैं, जैसे-
-
हर ब्रांच में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता हेतु सी.वी. रमन अवार्ड।
-
कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता हेतु जे.पी.चौबे मेमोरियल
अवार्ड।
-
बेस्ट ऑलराउंडर हेतु आईसेक्ट गोल्ड मेडल।
-
विवि में रेंक प्राप्तकर्ता हेतु
कल्पना चावला मेमोरियल अवार्ड।
-
मेरिट में स्थान पाने वाले छात्रों हेतु स्कॉलरशिप।
-
सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में दक्षता रखने वालों हेतु
पुरस्कार।
| प्रवेश प्रक्रिया |
- स्कोप इंजीनियरिंग में प्रवेश प्रक्रिया हेतु
ऑनलाइन काउंसलिंग 14 जुलाई से की जायेगी।
- स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिये
बीई कोर्स हेतु न्यूनतम योग्यता गणित विषय के साथ
12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो अथवा म.प्र.
द्वारा आयोजित प्री-इंजीनियरिंग परीक्षा (पीईटी)
में सम्मिलित हुआ हो।
- कोर्स व प्रवेश संबंधित अधिकारी जानकारी के
लिये आईसेक्ट हेड ऑफिस, स्कोप कैम्पस, एन.एच-12,
मिसरोद के पास, होशंगाबाद रोड, भोपाल-26, मोबाइल
नंबर : 09826861171, 9893391018 पर संपर्क कर सकते
हैं।
|
|