electroniki
              इलेक्ट्रॉनिकी आपके लिए अंक 194,वर्ष 23,जुलाई 2010
 
 
Article1 Article2 Article3 Article4 Article5 Article6 Article7 Article8 Article9 Article10 Article11 Article12

दूसरों के साथ करें अपना भविष्य सुरक्षित
एआईआईसीबी ऑनलाइन.कॉम

आईसेक्ट इस्टीट्यूट ऑफ इंश्योरेंस, कॉमर्स एण्ड बैंकिंग एक ऑनलाइन प्रशिक्षण संस्थान है जिसकी वेबसाइट www.aiicbonline.com भारत की उन चुनिंदा ऑनलाइन इंश्योरेंस एजेन्ट ट्रेनिंग पोर्टलों में से एक है जिनके पास प्रबंधकीय प्रणाली के प्रशिक्षण हेतु समस्त सुविधायें उपलब्ध हैं। www.aiicbonline.com मध्य भारत की पहली ऐसी वेबसाइट है जो कि एएथ् प्रमाणीकरण के साथ आईआरडीए द्वारा मान्यता प्राप्त है। बहुत ही कम ऐसी वेबसाइट्स होती हैं जिन्हें जीवन बीमा के साथ अन्य बीमा क्षेत्रों हेतु मान्यता प्रदान की गई है। www.aiicbonline.com उन्हीं में से एक प्रशिक्षण संस्थान है। मात्र 4 वर्ष के अल्प समय में ही इस पोर्टल के माध्यम से 32,000 से अधिक एजेंटों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया जा चुका है।

तेजी से बढ़ते बीमा क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से आईसेक्ट द्वारा एआईआईसीबी की स्थापना की गयी है। यह संस्थान बीमा क्षेत्र में ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु आईआरडीए (भारत सरकार) द्वारा मान्यता प्राप्त है। संस्थान के प्रमुख उद्देश्य व गतिविधियाँ निम्न प्रकार है-
  • बेरोजगार युवाओं को बीमा व्यवसायी के रूप में प्रशिक्षित करना व उनका विकास करना।
  • सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी प्रशिक्षण प्रदान कर टेक्नो-सेवी बनाना।
  • बीमा व्यवसायियों को बीमा संबंधी जानकारियों व तकनीक से परिचित करा कर अपडेट रखना।
  • बीमा संबंधी विषयों पर सेमिनार, संगोष्ठी व प्रचार-प्रसार संबंधी कार्यक्रम आयोजित करना।
  • मौजूदा व भावी बीमा एजेंटों के लिए जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करना।
  • ग्रामीण क्षेत्रों के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था करना व सूचना प्रौद्योगिकी की मदद से उन्हें बीमा हेतु प्रेरित करना।
  • बीमा व्यवसायियों के लिए वेबसाइट डिजाइन करने व उसके परिचालन में सहायता करना।
  • स्कूल व कॉलेजों में बीमा व्यवसाय के प्रति रूचि जगाना व भविष्य के बीमा व्यवसायी तैयार करना।
  • बीमा सहायक सामग्री, पत्रिकाओं व प्रचार सामग्री का प्रकाशन व सर्वेक्षणों का आयोजन करना।
  • बीमा एजेन्टों को बीमा पूर्व व बीमा पश्चात् दी जाने वाली विप्रय सेवाओं से परिचित कराना व अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने हेतु प्रेरित करना।
  • बीमा एजेंटों के लिए इंटरनेट केफे का परिचालन करना।
  • बीमा क्षेत्र में आईटी के प्रयोग हेतु एजेंटों को प्रोत्साहित करना।

एआईआईसीबी की गतिविधियाँ

  • बीमा एजेन्टों का ऑनलाइन प्रशिक्षण।
  • एजेन्टों को प्रियात्मक प्रशिक्षण/सेवायें/उत्पाद संबंधी सूचनायें प्रदान करना।
  • एजेंट के इंश्योरेंस काउंसलिंग रिकार्ड का पृथक् रूप से रख-रखाव।
  • विशिष्ट सेवाओं का संचालन, जैसे इंश्योरेंस एजेन्ट को इंश्योरेंस काउन्सिलिंग हेतु तैयार करना।
  • एजेन्टों को नवीनीकरण नोटिस, दावा संबंधी नोटिस आदि के लिये सेवायें उपलब्ध कराना।
  • योजनाओं का विश्लेषण व तुलनात्मक अध्ययन।
  • व्यक्तिगत योजनाओं का विश्लेषण व चर्चा करना तथा बाजार मांग के बारे में जानकारी जुटाना।
  • इंश्योरेंस परीक्षाओं के लिये मौखिक प्रशिक्षण का आयोजन।
  • पोस्टल पॉलिसी होल्डरों के लिये हेल्प लाइन।
 
 
पत्रिका में सुधार हेतु आप अपने सुझाव हमें ई-मेल के माध्यम से भेज सकते है।
साईट का निर्माण एवं रखरखाव आईसेक्ट वेब सेन्टर द्वारा किया गया है।