electroniki
              इलेक्ट्रॉनिकी आपके लिए अंक 194,वर्ष 23,जुलाई 2010
 
 
Article1 Article2 Article3 Article4 Article5 Article6 Article7 Article8 Article9 Article10 Article11 Article12

अवसरों का खजाना : प्लेसमेंट वर्ल्ड. कॉम

प्लेसमेंट वर्ल्ड ऑल इंडिया सोसायटी फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्प्यूटर टेक्नालॉजी का प्लेसमेंट विंग है। जैसा कि नाम से विदित होता है यह प्लेसमेंट संबंधित गतिविधियां संचालित करता है।
प्लेसमेंट वर्ल्ड द्वारा निम्न कार्य किए जा रहे हैं :-
  • प्रदेश के ऐसे सारे क्षेत्र जहां रोजगार की संभावनाऐं हैं, वहां की स्कॅनिंग करना एवं सारे संभावित नियोजकों का पता लगाना।
  • नियोजकों से संवाद बनाए रखना तथा आईसेक्ट की विभिन्न परियोजनाओं में प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार मेले आयोजित करना।
  • रोजगार मेलों में विभिन्न कंपनियों के साक्षात्कार करवाना।
  • संबंधित आईसेक्ट सेंटर जहां के प्रशिक्षुओं का चयन हुआ है, को कंपनी में ज्वाइन करवाना।
  • कंपनियों से हुई बातचीत के आधार पर नियोजकों के डेटा का संकलन करना व प्लेसमेंट डायरेक्ट्री बनाना।

www.placementworld.net ऑल इंडिया सोसायटी फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्प्यूटर टेक्नालॉजी का ऑनलाइन प्लेसमेंट विंग है।

www.placementworld.net के संभावित कार्य

  • प्लेसमेंट हेतु ऑनलाइन गतिविधियां संचालित करना।
  • युवाओं को राजगार हेतु एक प्लेटफार्म प्रदान करना।
  • ऑडियो व वीडियो रिज्यूम बनाने हेतु तकनीकी सहायता प्रदान करना।
  • नियोजकों को एक प्लेटफार्म प्रदान करना जहां से वह योग्य कर्मचारी प्राप्त कर सकें।

इन सभी गतिविधियों हेतु www.placementworld.net पर विभिन्न योजनाऐं उपलब्ध होने वाली हैं जिनमें विभिन्न आईसेक्ट केन्दों की सहायता से रिज्यूम बनाने, अपलोड करने से लेकर कंपनी साक्षात्कार आयोजन व नियोजन तक सारी सुविधायें शीघ्र प्रारंभ होने वाली हैं।

 
 
पत्रिका में सुधार हेतु आप अपने सुझाव हमें ई-मेल के माध्यम से भेज सकते है।
साईट का निर्माण एवं रखरखाव आईसेक्ट वेब सेन्टर द्वारा किया गया है।