|
अनुप्रेरक
नाकामयाबी के बाद जीता जहाँ
विकास केडिया नेवादा में रहने वाले ऑनलाइन भारतीय उद्यमी हैं। वे इंटरनेक्स्ट टेक्नॉलॉजिज इंकॉर्पोरेशन के संचालक हैं, जिसकी मॉर्टगेज, क्रेडिट, बीमा और ऋण से संबंधित चार ऑनलाइन फायनेंस कम्युनिटीज हैं।
शुरूआती जीवन : कोलकाता में पैदा हुए विकास ने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक करने के बाद 2000 में आईआईएम, बंग्लूरू से एमबीए की डिग्री ली । एमबीए करने के दौरान उन्होंने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित ग्लोबल एंटरप्रिन्योरशिप चैलेंज प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें न्यूयॉर्क की एक कंपनी में ऊंचे वेतन वाली नौकरी का प्रस्ताव मिला था, लेकिन किपास ने इंकार कर दिया क्योंकि वे उद्यमी बनना चाहते थे।
असफलता का सामना : विकास ने एक सॉप्टवेयर कंपनी की स्थापना की और शुरूआत में उन्हें इसका अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला, लेकिन वे लंबे समय तक इसकी सफलता को बरकरार नहीं रख सके। निवेशकर्ताओं ने बाद में अपने हाथ खींच लिए और उन्हें कंपनी को बंद करना पड़ा।
नई शुरूआत :कर्जदार होने पर इंसान के ऊपर क्या बीतती है, इसे विकास ने खुद महसूस किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हेंने इसे डेट प्लेटफॉर्म में तब्दील कर दिया, जहां लोग कर्ज से संबंधित अपनी समस्याओं का समाधान हासिल कर सकते हैं।
व्यवसाय का विस्तार : डेट केयर कम्युनिटी के लगातार विस्तार के साथ विकास ने तीन और कम्युनिटीज की शुरूआत की । मॉर्टगेज से संबंधित मॉर्टगेजफिट, बीमा विषयों से संबंधित एएमपीएम इंश्योर और क्रेडिट समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराने वाली मैजिक क्रेडिट।
व्यवसाय का मौजूदा स्वरूप : इन चारों कम्युनिटीज का संचालन इंटरनेक्ट टेक्नोलॉजिस इंकॉर्पोरेशन के बैनर तले होता है। इंटरनेक्स्ट टेक्नोलॉजिस इंकॉपोरेशन के लिए काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या आज 250 से ज्यादा हो चुकी है ।
|