|
ज्ञान
विज्ञान
ऑनलाइन
गेमिंग
ऑनलाइन
गेमिंग ऐसे
किसी भी
किस्म के खेल
को कहा जाता
है जिसे कोई
व्यक्ति
इंटरनेट या
किसी
कंप्यूटर
नेटवर्क पर
खेलता है।
अधिकांषतः
ऑनलाइन
गेमिंग ऐसे
खेल को कहते
हैं जिसे
दुनिया में
दूर-दराज
बैठे लोग एक
समय में
खेलते हैं।
इंटरनेट पर
जुआँ खेलने
को भी ऑनलाइन
गेमिंग कहते
हैं, जो कि
किसी भी
ऑनलाइन
कैसीनों के
मार्फत खेला
जाता है ।
ऑनलाइन
गेमिंग का
बढ़िया
अनुभव लेने
के लिए हाइ-स्पीड
इंटरनेट
कनेक्षन की
जरूरत होती
है। आप
कम्प्यूटर
पर हों या
किसी गेमिंग
कसोल पर,
आपकी मषीन
में मजबूत
हार्डवेयर
होना चाहिए।
कुछ ऑनलाइन
गेम्स के लिए
जॉयस्टिक या
एक गेम
कंट्रोलर
होना चाहिए।
सीडी या
डीवीडी में
मिलने वाले
गेमिंग
सॉफ्टवेयर
ऑनलाइन भी
उपलब्ध रहते
हैं, और इनकी
भी जरूरत
रहती है। कुछ
गेम्स में नए
सॉफ्टवेयर
और वेब
ब्राउजरों
की भी जरूरत
रहती है।
ऑनलाइन
गेमिंग
इसलिए भी
मषहूर हो रही
है क्योंकि
खेलने वाले
का दूसरी ओर
विभिन्न
क्षमता वाले
प्रतिद्वंदी
से सामना
होता है।
खिलाड़ी एक से अधिक
खिलाड़ियों
वाले खेल में
भी अपनी
क्षमता आजमा
सकते हैं। कई
बर्तबा
खिलाड़ी आपस
में विषेष
ऑडियो
हार्डवेयर
के जरिए
बातचीत भी कर
सकते हैं।
कुछ
ऑनलाइन
गेम्स को
खेलने के लिए
मासिक शुल्क
भी लगता है। मल्टीप्लयेर
गेम ज्वाइन
करने पूर्व खिलाड़ी
को कुछ नियम
मानने पड़ते
हैं। इसे एंड
यूजर लाइसेंस
एग्रीमेंट (ईयूएलए)
कहा जाता है,
इससे
खिलाड़ियों
के बीच किसी
किस्म के
विवाद की
गुंजाइष
नहीं रहती।
नियम तोड़ने
वाले को खेल
से हटाया भी
जा सकता है।
ऑनलाइन
गैम्बलिंग
को भी ऑनलाइन
गेमिंग माना
जाता है। कुछ
देषों में
ऐसे खेलों पर
पाबंदी है।
अधिकांष
कैसीनों
साइटें उन
देषों की हैं
जहां जुआं,
खेलने को कानूनी
मंजूरी है,
इसलिए
ऑनलाइन जुआं
खेलने वाले
को अपने देष
के कानूनों
का ध्यान
रखना चाहिए।
यह क्रेडिट
कार्ड के
जरिए खेला
जाता है।
इंटरनेट
डेटिंग
इंटरनेट
डेटिंग
वर्ल्ड वाइड
वेब पर एक
बड़े और
सर्वाधिक
सफल व्यवसाय
का रूप ले
चुकी है। इस
समय इंटरनेट
पर सैकड़ों
डेटिंग
साइटें हैं
और याहू,
हॉटमेल जैसी
सेवाएं स्वयं अपनी
इंटरनेट
डेटिंग
साइट्स
उपलब्ध
कराती है।
मूलतः
इंटरनेट
डेटिंग के
माध्यम से
लोग एक दूसरे
से बिना
रूबरू पहचान
बढ़ाते हैं
या डेटिंग
करते हैं।
इंटरनेट
डेटिंग के
लिए पहला
कार्य अपना
प्रोफाइल
बनाना होता
है। इसमें
आपकी हॉबी,
शौक, जीवन,
भविष्य की
आषाएं और आप
किसी तरह के
दोस्त बनाना
चाहते हैं,
संबंधी
डिटेल लिखनी
होती है। यदि
जीवन साथी की
चाह रखते हैं
तो अपनी आय
और पसंद जैसी
जानकारी भी
दे सकते हैं
।
इस्तेमालकर्ता
इंटरनेट
डेटिंग के
माध्यम से दुनिया भर
में अन्य
लोगें से संपर्क
साध सकता है।
अपने निवास
क्षेत्र के
आसपास भी वह
अपने मित्र
तलाष सकता
है। एक अन्य
लाभ है कि
इस्तेमालकर्ता
उस दोस्त के
साथ अपनी
सहूलियत के
अनुसार बात
कर सकता है
और संभावित
भावी
मुलाकात के
बारे में भी अपने विचार
बना सकता है।
ऑनलाइन
डेटिंग उन
लोगों के लिए
बेहतर है जो
अपने
व्यवहार में
शर्मीले हैं
और अपनी
भावनाओं का
इजहार नहीं
कर पाते। ऐसे
लोगों के लिए
अपनी पसंद के
विपरीत लिंगी
व्यक्ति के
साथ संपर्क साधने का
अच्छा साधन
है। हालांकि,
इसके कई
नकारात्मक
पक्ष भी है।
अनेक लोग
अपनी फर्जी
प्रोफाइल
बनाकर दूसरे
लोगों को
धोखा देने का
काम भी करते
हैं। ऐसा
अधिकांष
वैवाहिक
मामलों में
देखने में
आया है।
विवाह करने
के इच्छुक
लोग कई बार
अपनी आय आदि
के बारे में
गलत सूचना
देते हैं और
इन मामलों की
कलई अक्सर
विवाह हो
जाने के बाद
खुलती है।
इसलिए
इंटरनेट
डेटिंग पर
शुरूआत में ही
अपनी सारी
सूचना न दे
दें। जिस
व्यक्ति के
साथ डेटिंग
चल रही हो,
उसे परखना
जरूरी होता
है । विषेषकर
लड़कियों को
इस मामले में
सचेत रहना
चाहिए। यदि
डेटिंग करने
वाले
व्यक्ति से
रूबरू मिलना
हो तो किसी
पब्लिक
प्लेस पर ही
मिलें । इन
दिषा
निर्देषों
पर चलकर ही
सुरक्षित
इंटरनेट
डेटिंग का
आनंद लिया जा
सकता है।
|