आईसेक्ट समाचार


नॉलेज ओलम्पियाड चेलेंज युवर माईंड प्रतियोगिता 2015 सम्पन्न

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भारत हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं शिवम् एलका व आईसेक्ट टोंकखुर्द के संयुक्त तत्वावधान में आखिल भारतीय लेवल की नॉलेज ओलम्पियाड की नेशनल लेवल टेलेंट सर्च परीक्षा 2015 संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता मंे तीन ग्रुप के छात्रों ने भाग लिय प्रथम ग्रुप में कक्षा 6 टी से 8 वी तक, द्वितीय ग्रुप मंे कक्षा 9 वी से 12 वी तक तथा तृतीय ग्रुप में कॉलेज लेवल के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। इसमें प्रमुख रूप से कम्प्यूटर विज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामान्य ज्ञान, अंक गणितीय योग्यता, तर्कशक्ति परीक्षण पर कुल 100 प्रश्न पूछे गये। इस प्रतियोगिता मंे नगर टांेकखुर्द अनेक विद्यालय तथा कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप भारत हायर सेकेण्डरी स्कूल, भारत स्कूल आगरोद, शा.कन्या उ.मा. टांेकखुर्द, उत्कृष्ट विद्यालय टांेकखुर्द, चेतना विद्यापीठ, एमीनेनस हायर सेेकेण्डरी, आईडीएल पब्लिक स्कूल, डिवाईन स्कूल टोंकखुर्द, शिवम् इंस्ट्युट टोंकंखुर्द से 125 से अधिक छात्र षामिल हुये। इस परीक्षा को सफल बनाने में प्राचार्य दीपेन्द्र ठाकुर, नीरज ठाकुर, योगेन्द्र पाठक, शंकरलाल वाडिया, युवराज झाला, रवि गोखले, सुरेश का विशेष सहयोग रहा।  संचालक एवं आईसेक्ट के जिला संयोजक अनारसिंह ठाकुर के नेतृत्व में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई।